{"_id":"5d6ead068ebc3e93c125f0a7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1836260139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप निषाद समाज के लोगों का नही बना रहे जाति प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप निषाद समाज के लोगों का नही बना रहे जाति प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाति प्रमाण पत्र न बनने से लोगों में रोष, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शासनादेश के बाद भी कश्यप-निषाद समेत अन्य जातियों के जाति प्रमाण पत्र न बनने से समाज के लोगों में रोष है। पूर्व राज्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर पूर्व मंत्री ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह कश्यप के नेतृत्व में मंगलवार को समाज के लोगों ने तहसील मुख्यालय का घेराव किया। पूर्व राज्यमंत्री समेत समाज के लोगों ने तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 जून को शासनादेश जारी कर कश्यप, निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, माझी, मछुआ, धीमर समेत अन्य 17 जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि उक्त जातियों को एससी वर्ग में शामिल किए जाने बावजूद भी इन लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। जिसके चलते इन जाति के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने तहसीलदार से कश्यप, निषाद समेत एससी सूची में शामिल की गई सभी जातियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की है। कहा कि यदि जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं हुई, तो वह समाज के लोगों को साथ लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इस मौके पर प्रदीप निषाद, संदीप निषाद, ललित कश्यप, घनश्याम निषाद, भोलू केवट, मुकेश, बिरजू, स्वराज, संजय निषाद, धर्मपाल केवट, राकेश निषाद, दीपचंद निषाद, बाबूराम, मूलचंद, चमन प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।