फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा में विसर्जित की गई पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ (हापुड़)। ब्रजघाट गंगा में अस्थियां विसर्जन के बाद गंगा में दूध चढ़ाते पूर्व मंत्री सुषमा स्व - फोटो : GARH
गंगा में विसर्जित की गई पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा की जलधारा में प्रवाहित की गईं। पूर्व विदेश मंत्री के पति कौशल स्वराज व बेटी बांसुरी सुबह ब्रजघाट में अस्थि कलश लेकर पहुंचे थे। इस दौरान सांसद, विधायक से लेकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त होने से गंगानगरी पूरी तरह छावनी में तब्दील रही।
भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। सुषमा की बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी की थी। बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थि लेकर उनके परिजन ब्रजघाट गंगानगरी के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां हवन के दौरान सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान समेत भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु मित्तल, प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक कमल मलिक, विजयपाल सिंह हापुड़, पालिका चेयरमैन सोना सिंह, भाजपा मुख्यालय दिल्ली से जुड़े आलोक दीक्षित, जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पंडित मुनेंद्र तिवारी, मनोज तिवारी, अमन पांडेय द्वारा पूजा कराई गई। इसके बाद दिवंगत सुषमा स्वराज के पति कौशल स्वराज और बेटी बांसुरी परिजनों के साथ गंगा किनारे पहुंचे, जहां नाव में सवार होकर उन्होंने अस्थियों को वैदिक रीति रिवाज से गंगा की जलधारा में प्रवाहित कर दिया। इसके बाद बेटी बांसुरी ने गंगा में दूध की धार चढ़ाकर गोमाता को भोजन खिलाया। इस दौरान उनके परिजन शिखा राय, राधेश्याम
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम, महामंत्री पिंकी त्यागी, गंगा विचार मंच के वेस्टर्न यूपी सह संयोजक अशोक शर्मा, नरेश शर्मा, प्रमोद जिंदल, नगराध्यक्ष योगेश वर्मा, कमल त्यागी, अनिल गोयल, विनय त्यागी, अंकुर त्यागी, ओमप्रकाश पहलवान, अजय दादू, सतनाम यादव, महेश बंसल, पालिका सभासद रियासत अंसारी, शाहनवाज कुरैशी, डॉ.मगन, कुलदीप गोयल, राजेंद्र ओलख, राजू भैया, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाल, अंकुर सिरोही, दीपक भाटी समेत हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नम आंखों से सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी भी रहे मुस्तैद
डीएम अदिति सिंह, एसपी यशवीर सिंह, एडीएम जेएन यादव, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एसपी सिटी बुलंदशहर अतुल श्रीवास्तव, एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी, सत्यप्रकाश, तहसीलदार सुरेंद्र यादव, सीओ अशोक शुक्ल, संतोष मिश्रा, इंस्पेक्टर राजपाल तोमर, राजेंद्र सिंह ओजस्वी, एसओ रवि रतन, पीआरओ नीरज कुमार भी सुबह से गंगानगरी में मौजूद रहे।
बेहतर व्यवस्थाओं के लिए किया धन्यवाद
डीएम अदिति सिंह और एसपी यशवीर सिंह ने दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को सांत्वना दी, जिसके जवाब में बांसुरी ने शुक्रिया अदा करते हुए पुलिस और प्रशासन समेत पालिका स्तर से की गईं व्यवस्थाओं को सराहा तथा धन्यवाद दिया।

छावनी में बदली गंगानगरी
सुषमा स्वराज की अस्थियां विसर्जन होने के दौरान ब्रजघाट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे, जिसके चलते सुषमा स्वराज के परिजन और भाजपा नेताओं के वापिस लौटने तक गंगानगरी पूरी तरह छावनी में तब्दील रही।
पुलिस कर्मियों ने दी सलामी
सुषमा स्वराज का अस्थि कलश ब्रजघाट गंगानगरी में पहुंचने के बाद परंपरागत वेशभूषा पहनकर खड़ी पुलिस टीम ने हवा में राइफल उठाकर सलामी दी।
सुषमा स्वराज के अस्थि विसर्जन से जुड़ी टाइम लाइन।
10.15 बजे, पति कौशल स्वराज और बेटी बांसुरी अस्थि कलश लेकर लोक निर्माण गेस्ट हाउस पहुंचे।
10.34 बजे, पुलिस ने परंपरागत ढंग में सलामी दी।
10.42 बजे, चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुषमा को श्रद्धांजलि दी।
10.57 बजे, नाव में सवार होकर गंगा की जलधारा में अस्थि विसर्जन किया गया।
11.06 बजे, बेटी बांसुरी ने गंगा में दूध की धार चढ़ाकर गोमाता को भोजन खिलाया।
11.15 बजे, अमृत परिसर धर्मशाला में पहुंचकर जलपान किया।
12.20 बजे, परिजनों समेत पुलिस प्रशासनिक अमला गंगानगरी से रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed