फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रोडवेज बस ने कार व बाइक को मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रोडवेज बस ने कार व बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बदरखा कट बंद होने से गलत दिशा में जा रही कार और उसके पीछे चल रही बाइक को रोडवेड बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक और कार चालक समेत कई घायल हो गए।

दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर गांव बदरखा के सामने वाला कट कई माह से बंद चल रहा है। जिससे बदरखा, समेत पड़ौस के गांव बिहूनी और करीमपुर के भी हजारों ग्रामीणों को गढ़ आने जाने के दौरान दोनों साइडों में करीब आधा आधा किलोमीटर लंबा सफर गलत दिशा से होकर करना पड़ता है। बुधवार की सुबह दिल्ली की तरफ जा रही रुहेलखंड डिपो की रोडवेज ने गलत दिशा से होकर निकल रही कार और उसके पीछे चल रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार चालक राजेश, उसकी पत्नी रानी, बेटी अनामिका, भतीजा हेप्पी, बाइक चला रहे विवेक समेत बस में सवार अजमत, कमल, अनिल निवासी बरेली घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। गौर तलब है कि मंगलवार को भी गलत दिशा में जा रही उत्तराखंड की रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें कार चालक और उसके परिजनों समेत कई सवारी घायल हो गई थीं। एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी समझौता होने के बाद सड़क दुर्घटना का मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed