फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

78 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खादर के लोगों में बाढ़ का डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
78 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खादर के लोगों में बाढ़ का डर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जलस्तर में बढ़ोतरी से गंगा में फिर से खादर के गांवों में लोगों को बाढ़ का डर बना हुआ है। साथ ही ब्रजघाट गंगा किनारे पक्के घाट की दो सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। जबकि बिजनौर बैराज से छोड़ा गया साढ़े 78 हजार क्यूसेक पानी आने से जलस्तर में और बढ़ोतरी होनी तय मानी जा रही है।
पहाड़ों के साथ ही मंगलवार को मैदानों में हुई झमाझम बारिश से गढ़ खादर क्षेत्र के गांवों में फिर से बेचैनी बढ़ने लगी है, क्योंकि बारिश से जलस्तर में बढ़ोतरी होने से गंगा का उफान फिर बढ़ गया है। गंगा के जलस्तर में बढ़ने का सिलसिला न थमने से खादर क्षेत्र के गांवों से जुड़े संपर्क रास्तों समेत निचले जंगल में जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही पशुओं के चारे का संकट भी झेलना पड़ रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी होने से बुधवार की शाम को ब्रजघाट गंगा किनारे बने पक्के घाट की दो सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। इससे स्नान समेत गंगा की जलधारा में अनुष्ठान करने वालों को काफी चौकसी बरतनी पड़ रही है। बाढ़ नियंत्रण आयोग का कहना है कि बुधवार की देर शाम को ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 198.10 मीटर के निशान पर पहुंचने के बाद भी बढ़ोतरी होने का क्रम जारी चल रहा है। वहीं सिंचाई विभाग कंट्रोल का कहना है कि बिजनौर बैराज से बुधवार की देर शाम को साढ़े 78 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बृहस्पतिवार की दोपहर तक ब्रजघाट पहुंचने से जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी पर हल्का लेखपालों समेत राजस्व कर्मियों से बारीकी के साथ नजर रखने को कहा गया है। फिलहाल बाढ़ आने जैसी कोई भी संभावना नहीं है मगर फिर भी अहतियाती तौर पर राहत चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed