फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वीडियो कॉल करने के विरोध पर दबंगों ने की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वीडियो कॉल करने के विरोध पर दबंगों ने की मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में महिला के मोबाइल पर वीडियो कॉल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। दबंगों ने किसान समेत उसके परिजनों से जमकर मारपीट की। वहीं विरोध करने पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही।
बहादुरगढ़ क्षेत्र एक गांव के किसान ने कोतवाली में तहरीर ही, जिसमें उल्लेख किया है कि मंगलवार की देर शाम उसके बेटे की बहू के मोबाइल पर गांव के ही एक युवक ने वीडियो कॉल की थी। जिसकी बहू द्वारा शिकायत करने पर इस मामले की जानकारी हो पाई। किसान का कहना है कि वह अपने बेटे को साथ लेकर बहू के मोबाइल पर वीडियो कॉल करने वाले युवक के घर शिकायत करने गया था। आरोपी के परिजनों द्वारा भविष्य में इस तरह की कोई भी हरकत न करने का वादा करने पर मामला किसी भी कार्रवाई के बिना रफादफा कर दिया गया था। लेकिन इसी दौरान वीडियो कॉल करने वाला युवक अपने कई साथियों को लेकर वहां आ गया और गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी समेत उसके दबंग साथियों ने मारपीट कर बेटे समेत उसे घायल कर दिया। किसान ने आरोपी पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसओ रवि रतन ने बताया कि इस मामले में कोई भी सूचना अथवा तहरीर मिलने की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कोई भी सच्चाई सामने आने पर केस दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed