{"_id":"5d3c99018ebc3e6cf90fb312","slug":"hapur-news-garh-news-gbd181187021","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनी के नाम से बेची जा रही नकली फ्रूटी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनी के नाम से बेची जा रही नकली फ्रूटी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी कंपनी के नाम से बेची जा रही नकली फ्रूटी पकड़ी
गढ़मुक्तेश्वर। नामी कंपनी के नाम से बेची जा रही नकली फ्रूटी की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने नकली फ्रूटी की आधा दर्जन पेटी बरामद की है। निजी कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गढ़ में स्याना रोड स्थित एक दुकान में पारले एग्रो नामी गिरामी कंपनी के नाम से नकली फ्रूटी बेचे जाने का गोरखधंधा चलने की शिकायत होती आ रही थीं। इन्हें संज्ञान में लेकर कंपनी के अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ छापामारी की रणनीति तैयार की थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को साथ लेकर पारले एग्रो कंपनी के अफसर संबंधित दुकान पर पहुंचे, जिन्होंने छापामारी की तो दुकान में आधा दर्जन नकली फ्रूटी की पेटी बरामद हो गईं, जिन्हें खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। खाद्य सुरक्षा जिला अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि नामी गिरामी कंपनी की आड़ में नकली फ्रूटी बेचने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ होने पर पारले एग्रो कंपनी के एचआर मैनेजर विरेंद्र कुमार ने गढ़ कोतवाली में कामिल नामक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
नकली फ्रूटी का ऐसे हुआ खुलासा
- पारले एग्रो कंपनी को उसके नाम से एक दुकान पर नकली फ्रूटी बेचे जाने की सूचना मिली थी। बताया कि शिकायत के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने संबंधित दुकान से फ्रूटी खरीदी। इसकी जब कंपनी की जांच की तो नकली फ्रूटी का खुलासा हुआ। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
नकली फ्रूटी को पहचानना आसान नहीं
- खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पकड़ी गई नकली फ्रूटी को ऊपर से देखकर पहचानना आसान नहीं है। इसे देखकर कंपनी के अधिकारी भी चौंक गए थे। कंपनी की जांच के बाद इसके नकली होने का पता चला।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पारले एग्रो कंपनी के एचआर मैनेजर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।