{"_id":"5d3b4a538ebc3e6d16352b5d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1811146165","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर गोवंश की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर गोवंश की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर गोवंश की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जिन्होंने बिजली निगम से खंभे को बदलवाने की मांग की है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव भैना में शुक्रवार की सुबह लोहे के एक बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर एक बेसहारा गोवंश की मौत हो गई। करंट से गोवंश की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया और मौके पर दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए। सोनू शर्मा, प्रदीप तोमर, अरुण शर्मा, मनोज शर्मा, विजयपाल सिंह, हरेंद्र शर्मा का कहना है कि गांव में कई बिजली के खंभों में बरसात के मौसम में करंट उतर आता है। जिस खंभे की चपेट में आकर गोवंश की मौत हुई है, उसके पास एक स्कूल स्थित है। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे आते हैं। वहीं ग्रामीणों समेत राहगीर भी इस रास्ते से निकलते हैं। यदि खंभा नहीं बदलवाया गया, तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। जिसके लिए बिजली निगम पूरी तरह जिम्मेदार होगा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द खंभा और जर्जर तार न बदलवाए जाने पर बिजली निगम के कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। एसडीओ हरि सिंह का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए टीम भेजकर खंभे की जांच कराई जाएगी। जिसे जल्द बदलवा दिया जाएगा।