{"_id":"5d3b4af98ebc3e6c9d3b4bda","slug":"hapur-news-garh-news-gbd181086148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर सड़क हादसे में दो की मौत
गढमुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई बाइक ने एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और घायल बाइक चालक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी अमर सिंह का बेटा सतेंद्र बृहस्पतिवार की रात में करीब दस बजे अपनी तीन माह की बेटी के लिए दूध लाने जा रहा था। हाइवे पार करने के दौरान गढ़ की तरफ से आ रही एक बाइक में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लग गई। जिससे अनियंत्रित हुई बाइक और उस पर सवार युवक ने हाइवे किनारे खड़े सतेंद्र को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार था कि सतेंद्र 29 साल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक शमीम पुत्र जाहिद निवासी भोजपुर जिला मुरादाबाद भी गंभीर रूप में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शमीम को सीएचसी में भर्ती कराकर मृतक सतेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शमीम 30 वर्ष की हालत नाजुक होती देख चिकित्सक ने उसे मेरठ को रेफर कर दिया, जिसकी खबर मिलने पर आए परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल को ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई बाइक की चपेट में आकर हाईवे किनारे खड़े सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक चालक शमीम ने इलाज के दौरान मुरादाबाद में दम तोड़ दिया।