फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवड़ियों की दस्तक से के सरिया होने लगीं सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ियों की दस्तक से के सरिया होने लगीं सड़कें
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हरिद्वार को जा रहे क्षेत्रीय कांवडियों की रवानगी में तेजी आने से सड़कें भी केसरिया रंग में डूबने लगी हैं। सड़कों पर बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे गूंजने से वातावरण शिवमयी होने होने लगा है।
इस बार 17 जुलाई को प्रारंभ हुई सावन मास की कांवड़ यात्रा का जलाभिषेक पर्व शिवरात्रि के दिन 30 जुलाई को होगा, जिसका समय नजदीक आने पर कांवड़ यात्रा में लगातार तेजी आ रही है। हरिद्वार से कांवड़ भरकर लाने वाले गढ़ क्षेत्र के शिवभक्त ट्रेन और बसों में सवार होकर रवानगी कर रहे हैं। शिवभक्तों को रवानगी देने को महिला और बच्चों समेत पड़ोसी भी बस अड्डों पर पहुंच रहे हैं, जो मंगल गीत और भोले के भजनों के बीच उन्हें सकुशल हरिद्वार पहुंचने और फिर कांवड़ भरकर वापिस लौटने की कामना भी कर रहे हैं। आबादी से लेकर सड़क और बस अड्डों पर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों की गूंज बढ़ने से समूचे क्षेत्र का वातावरण शिवमयी रंग में परिवर्तित होता जा रहा है। पिछले बीस सालों से हरिद्वार और गौमुख से कांवड़ ला रहे गांव झड़ीना निवासी अतुल त्यागी का कहना है कि हरिद्वार से कांवड़ भरकर लाने वालों को क्षेत्र में वापसी करने पर औसतन दिन का समय लग जाता है, इसलिए शनिवार को गढ़ क्षेत्र से हरिद्वार के लिए आखिरी जत्थों की रवानगी हो जाएगी।
विज्ञापन

--दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए आज पहुंचेंगे शिवभक्त
गंगा पार के जनपद अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता प्रचलित है, जिसके चलते दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने वाले गंगा पार के शिवभक्तों की ब्रजघाट गंगानगरी में शुक्रवार(आज) की दोपहर से आमद चालू हो जाएगी। गंगा सभा अध्यक्ष अशोक नागर, गंगा विचार मंच के वेस्टर्न यूपी सह संयोजक अशोक शर्मा और श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा का कहना है कि गंगा पार के जनपदों में सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता प्रचलित है, जिसके चलते दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने वाले हजारों शिवभक्त ब्रजघाट गंगा से कांवड़ भरकर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed