{"_id":"5d3759fe8ebc3e6d0574736f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd180891640","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनधिकृत ऑटो पर कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनधिकृत ऑटो पर कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनधिकृत ऑटो पर कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मचा
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में अनधिकृत वाहनों पर कार्रवाई से ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया, एआरटीओ के निर्देशन में पीटीओ ने 15 वाहनों को सीज किया है।
पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि एआरटीओ के निर्देशन पर मंगलवार को गढ़ क्षेत्र में अनधिकृत वाहनों पर शिकंजा कसा गया। पीटीओ ने बताया कि गढ़ नगर में अधूरे दस्तावेजों पर ही दर्जनों ऑटो अवैध तरीके से चलाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके चलते आंबेडकर चौपला, स्याना चौपला और सिंभावली स्टेंड के पास खड़े ऑटो चालकों के दस्तावेजों की जांच की। पीटीओ ने बताया कि 15 चालक बिना दस्तावेज पूरे किए ऑटो चलाते मिले। जिसमें लाइसेंस, बीमा न होना समेत अन्य खामिया पाई गईं। जिसके चलते सभी 15 ऑटो सीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा कागजात न होने पर एक मिनी ट्रक को भी सीज किया गया है। पीटीओ ने बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और तेज आवाज में गाने बजाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।