फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन्ने में लगने वाली बीमारियों को ट्राइकोडर्मा कार्ड से रोकें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गन्ने में लगने वाली बीमारियों को ट्राइकोडर्मा कार्ड से रोकें
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गन्ने की फसल में तबाही मचाने वाले शत्रु कीटों से निपटने के लिए मित्र कीटों को प्रोत्साहन देने वाली ट्राइकोडर्मा कार्ड योजना किसानों के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है, जिससे फसल का उत्पादन भी बढ़ता है और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी प्रभावित नहीं होती।
इसके तहत गन्ने की फसल की पत्ती में कार्ड लगाए जाते हैं। जिनसे निकलने वाले मित्र कीट हमला बोलकर शत्रु कीटों को निगलकर उनका अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे, जिससे शत्रु कीटों से होने वाले नुकसान की मार से गन्ने की फसल पूरी तरह सुरक्षित बच जाएगी और किसानों को उन्नत पैदावार मिलने के साथ ही कीटों से होने वाली बीमारी के झंझट से भी पूरी तरह मुक्ति मिलेगी। किसान शिवकुमार तोमर, चुन्ने खां, मदहत अली का कहना है कि ट्राइकोडर्मा कार्ड योजना किसानों के लिए अच्छी सौगात है, क्योंकि गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारियां रुकने से उत्पादन बढ़ेगा और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव पर खर्च किए जाने वाले पैसे की बचत भी होती है।
विज्ञापन

ऐसे काम करती है ट्राइकोडर्मा कार्ड विधि।
-कार्ड को गन्ने के पौधे की नीचे वाली पत्ती के निचले भाग में लगाया जाता है।
-इस कार्ड को लगाने के बाद एक निश्चित तापमान मिलते ही उसमें से मित्र कीट बाहर आ जाते हैं, जो फसल में नुकसान करने वाले शत्रु कीटों को मारकर खा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इस विधि के कारगर परिणाम सामने आने से किसानों को गाढ़ी कमाई का पैसा कीटनाशकों के छिड़काव पर खर्च नहीं करना पड़ेगा।
-कीटनाशकों की तुलना में इस विधि का गन्ने की खेती पर कोई भी साइड इफैक्ट नहीं रहता है।
-प्राकृतिक तौर पर खाद बनाने वाले सूक्ष्म जीवाणुओं के सुरक्षित रहने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी बर्बाद नहीं होगी।
मुरादनगर कृषि अनुसंधान केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. एके यादव का कहना है कि ट्राइकोडर्मा कार्ड योजना कई साल से चल रही है, जिससे गन्ने की फसल में लगने वालीं बीमारियों पर अंकुश लगने के अलावा भी गन्ने के साथ सह फसली खेती करने वाले किसानों को कहीं अधिक मुनाफा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed