फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में बारिश से लुढ़का तापमान, गर्मी से मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में बारिश से लुढ़का तापमान, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। प्री मानसूनी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं बारिश के बाद गंगा खादर के जंगल में धान की रोपाई के काम में और तेजी आई।

जुलाई के पहले सप्ताह बीतने के बाद भी मानसून का आगमन न होने से हर कोई आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए है, लेकिन सोमवार को एक बार फिर हुई प्री मानसून की झमाझम बारिश से सभी वर्गों को चौतरफा राहत मिली है। चिलचिलाती धूप के प्रकोप से दिनभर काफी राहत रही, लेकिन उमस भरी गर्मी का प्रकोप अभी जारी चल रहा है। बारिश होने से किसानों को सर्वाधिक राहत मिली है। फसलों की सिंचाई के काम से कई दिनों की छूट मिलने के साथ ही धान का कटोरा कहलाए जाने वाले गंगा खादर से जुड़े निचले जंगल में पानी भरने से धान की रोपाई का काम और भी तेज हो गया है। खेतों में अपेक्षित स्तर पर पानी भरने से गदगद किसान धान की रोपाई में जुटे हुए हैं, जिससे कामकाज के अभाव में मंदी की मार झेलते आ रहे मजदूरों के भाव भी बढ़ गए हैं। हाजी उम्मेद, मनवीर सिंह, प्रधान सुरेंद्र चौहान, मेजर भीष्म त्यागी का कहना है कि प्री मानसून की झमाझम बारिश होने से गंगा खादर के जंगल में धान की रोपाई जोरों पर चल रही है, जिससे इस बार गंगा खादर क्षेत्र में धान का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed