{"_id":"675d1f2ee8bf38e4c00856c5","slug":"hapur-murder-in-babugarh-police-station-area-the-husband-killed-his-wife-by-slitting-her-throat-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: पत्नी की गर्दन पर किया जोरदार वार, पति ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट; आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: पत्नी की गर्दन पर किया जोरदार वार, पति ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट; आरोपी की तलाश में पुलिस
Sat, 14 Dec 2024 11:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:33 AM IST
सार
घटना हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वर की है। यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वर में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह को मुक्तेश्वर निवासी रमेश और उसकी पत्नी संगीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि रमेश ने पत्नी संगीता के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्याकांड के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
विज्ञापन
हत्याकांड की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बताया गया कि मृतका के चार बच्चे लवी 16 वर्षीय लवी, 11 वर्षीय छवि, आठ वर्षीय पुत्र वंश और दो वर्षीय पुत्र हर्ष है। दोनों पुत्रियां स्कूल गई थी। घटना के समय रमेश के पिता खेत पर गन्ने छिलने गए थे। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पति की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन