{"_id":"639b6e19a8a556267b4b684c","slug":"hapur-hapur-news-gbd2492546199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी
हापुड़। मुरादाबाद रेलखंड के काफूरपुर और महेशरा रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते बृहस्पतिवार को मेगा ब्लॉक लिया गया। यह मेगा ब्लॉक साढ़े छह घंटे का रहा। इसके चलते हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहीं जबकि, सात ट्रेनों से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेल मार्ग पर रफ्तार बढ़ाने के लिए पटरियों को बदलने का काम तेजी से चल रहा है। इसके चलते रेलवे ने काफूरपुर और महेशरा रेलवे स्टेशन के मध्य में ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9.50 बजे से शाम 4.20 बजे तक साढ़े छह घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया इसके चलते काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द करने का निर्णय लिया। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से लाल कुआं तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब डेढ़ घंटा, सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे, अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, दिल्ली मुरादाबाद एक्सप्रेस तीन घंटा, सरयू-यमुना एक्सप्रेस दो घंटा देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची।
जबकि गाड़ी संख्या 20506 नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद से वाया हापुड़ मुरादाबाद के स्थान पर गाजियाबाद से टपरी वाया लक्सर से मुरादाबाद होकर डिब्रूगढ़ तक के लिए रवाना हुई। ऐसे में मुरादबाद, दिल्ली, बरेली, रामपुर आदि स्थानों तक पहुंचने में यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि दिल्ली से मुरादाबाद रेल मार्ग पर आने वाले समय में तेज गति से ट्रेनों को चलाने की तैयारी है। इसलिए पटरियों को बदलने का कार्य चल रहा है। ट्रेनों की स्थिति को लेकर रेलवे स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट कराया गया।