{"_id":"636960f58ed229038703e62e","slug":"hapur-hapur-news-gbd247375675","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकारियों का झांसा सत्ता में आई भाजपा: नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकारियों का झांसा सत्ता में आई भाजपा: नसीमुद्दीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरियों का झांसा देकर सत्ता में आई भाजपा : नसीमुद्दीन
हापुड़। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सोमवार को आईएमआईटी कॉलेज परिसर पर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने चुनावों में पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।
बैठक के दौरान उन्होंने देश की वर्तमान व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि देश का युवा ही देश का भविष्य होता है। जब युवा वर्ग का भविष्य ही अंधकार में हो तो उस देश का भविष्य क्या होगा। दो करोड़ नौकरी हर साल देने का झांसा देकर सत्ता में आई बीजेपी सरकार इन आठ सालों में दो करोड़ नौकरी भी नहीं दे सकी। इसी कारण आज युवा वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लोगों को राहुल गांधी में एक उम्मीद दिखाई दे रही है। जनता को उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो युवाओं के सपने पूरे होंगे।
जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि आज देश में जिस तरह से नफरत का माहौल बना हुआ है। उन हालातों को देखते हुए देश मे आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव व जिलाप्रभारी शमीम अय्यूब ने कहा कि निकाय चुनाव का परिणाम ही आगामी लोकसभा के चुनाव की रूपरेखा तैयार करने की जमीन तैयार करने में मददगार साबित होगा। निकाय चुनाव के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता आम आदमी के बीच जाकर कांग्रेस के द्वारा बनाए गए भारत के परिचय कराने का कार्य करके बताएं की कांग्रेस का इस देश के लिए क्या योगदान है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पीसीसी सतीश शर्मा, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, डॉ. खालिद मोहम्मद, सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश कौशिक, प्रदेश सचिव डॉ. शोएब, अशोक शर्मा बंदूक वाले, पिलखुवा नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता, यशपाल सिंह ढिलोर, नरेश भाटी, अंकित शर्मा, राकेश मोहन शर्मा, बदरुद्दीन कुरेशी, इरफान क़ुरैशी, दिनेश शर्मा, रघुवीर गौतम मौजूद रहे।