फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

प्यार का इक दिया जला लेना, मंदिर सा तू बना लेना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
hapur
प्यार का इक दिया जला लेना, मंदिर सा तू बना लेना
विज्ञापन

हापुड़। ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रेम प्रकाश शुक्ला की स्मृति में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में गीतकार डॉ. जयसिंह आर्य ने पढ़ा कि प्यार का इक दिया जला लेना, मन को मंदिर सा तू बना लेना, फूल सा खिल उठेगा ये जीवन, राम-सीता से लौ लगा लेना। डॉ. आराधना बाजपेई ने पढ़ा, अगर तेरे ख्वाब में मेरा तसव्वुर मिल गया होता, मेरे ख्यालों को भी नया घर मिल गया होता, जो गिर जाता तेरी आंख से मेरा एक भी आंसू, कदम से उस जगह कोई समंदर बन गया होता।
विज्ञापन

डॉ. अनिल बाजपेई ने सुनाया कि द्वेष ईर्ष्या भूलकर, आओ बांटें प्यार, युग से यह सिखला रहा, दीवाली त्योहार। डॉ. जयप्रकाश मिश्र ने पढ़ा उनका साथ हो न हो मगर अहसास होता है, लगता है कि सांसों में उन्हीं का बास होता है। मुसीबत के पर्वत भी वहीं पर सिर झुकाते हैं, जिनके शीश पर मां बाप का आशीष होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि विकास विजय त्यागी ने पढ़ा कि हम ना होगे कल यहां निशानियां होगी। इतिहास के पन्नों पर कहानियां होगी।
अवनीत समर्थ ने पढ़ा अपनी खुशी अपना गम देखते हो, यार तुम कितना कम देखते हो। हुक्का बिजनोरी ने पढ़ा कि रात के अंधेरे में नेता और ठेकेदार में न जाने क्या करार हो गया, सुबह पुल नदी को लेके फरार हो गया।
कवि उमेश शर्मा ने पढ़ा नहीं किसी से रहा है पीछे करते सब सम्मान। युगों युगों से करता आया जग इसका यश गान, हमारा ब्रह्म समाज महान। सचिन कुमार निगम ने पढ़ा कवि सचिन कुमार निगम ने पढ़ा, मेरे हुजरे में आकर के पूछो, कलंदर तेरा हाल क्या है। आंखों से कुछ ना कहो तुम, बताओ तेरा हाल क्या है।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, संरक्षक पूर्व विधायक केके शर्मा, लोहा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष पारुल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन करके कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। पारुल शर्मा, पूनम शर्मा, छवि शर्मा, राखी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सुनीता शर्मा, वंदना शर्मा, अनीता शर्मा, संगीता शर्मा, मीनू शर्मा, मुक्त शर्मा, संतोष शर्मा, डा प्रेमलता तिवारी, ऋतु शर्मा, जागृति शर्मा, संध्या शर्मा, सुनीता स्वामी का सहयोग रहा। राधे श्याम शर्मा, परमानंद शर्मा, कमल रत्न शर्मा, विकास शर्मा, दिनेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, देव शर्मा, रामफल शर्मा, राजवीर शर्मा, संदीप शर्मा, लेखराज शर्मा, राजीव लोचन शर्मा, यंगपाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed