फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

कृषिकृषि विभाग ने बांटा घुन लगा गेहूं का बीज, किसानों ने किया वापस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
hapur
कृषि विभाग ने बांटा घुन लगा गेहूं का बीज, किसानों ने किया वापस
विज्ञापन

हापुड़। रबी सीजन में कृषि विभाग से किसानों में अनुदान पर आवंटित किए जा रहे गेहूं के बीज में खराबी मिल रही है। कई किसानों ने बीज में घुन लगे होने की शिकायत की है, विभाग के अधिकारियों के आदेश पर ऐसे बीज के कट्टे बदली किए गए हैं। किसान अब राजकीय बीज भंडारों पर ही कट्टों के अंदर बीज की गुणवत्ता को परख रहे हैं।
जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती की जाती है। भरोसेमंद और अच्छी गुणवत्ता के बीज की चाह में किसान कृषि विभाग तक पहुंच रहे हैं। यहां फाउंडेशन बीज 40.25 रुपये/किलोग्राम और सर्टिफाइड बीज 38.20 रुपये/किलोग्राम की दर से किसानों को दिया जा रहा है। इस पर 50 फीसदी तक अनुदान भी देय है, जो डीबीटी के जरिए किसानों के खातों में आता है।
विज्ञापन

जिले को विभिन्न प्रजातियों का 2600 क्विंटल बीज आवंटित किया गया है। इसमें अब तक 1904 क्विंटल बीज किसानों को आवंटित किया जा चुका है। लेकिन कुचेसर रोड चौपला क्षेत्र के बहुत से किसानों ने बीज में घुन लगा होने की शिकायत की है। इस तरह के बीज की उपज प्रभावित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब बीज को लेकर किसान राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचे। अधिकारियों से शिकायत पर, बीज की बदली के आदेश हुए। वहां से किसानों को दूसरा बीज आवंटित किया गया। किसानों ने स्टोर पर ही कट्टे खोलकर बीज के सही होने की पुष्टि की, जिसके बाद उसे लेकर गए।
-इन प्रजातियों का आया है बीज-
कृषि विभाग में एचबी-303, एचडी-3226, डीबीडब्ल्यू-187, पीबीडब्ल्यू-343, डीबीडब्ल्यू-222 प्रजाति का बीज उपलब्ध हैं।
खराब गेहूं के कारण बुवाई हुई प्रभावित-
कृषि विभाग से गेहूं का बीज लिया था, बीज में घुन लगा हुआ था। खेत तैयार कर, जब बुवाई शुरू की तो खराब बीज देख होश उड़ गए। कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर, दूसरा बीज लिया। क्षेत्र के बहुत से किसानों की भी यही शिकायत है।--जतिन चौधरी, रसूलपुर।--फोटो संख्या--04
-खराब बीज से उत्पादन पर पड़ेगा असर-
गेहूं बुवाई की तैयारी है, कृषि विभाग से बीज लिया था। लेकिन बीज में घुन लगा हुआ है, इस तरह का बीज यदि बो भी दिया जाए तो पूरा नहीं उगेगा। उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा, कृषि विभाग को बीज की सत्यता परख कर ही आवंटन करना चाहिए।--योगेंद्र शर्मा, किसान।--फोटो संख्या---05

-कुछ ही कट्टों में खराब था बीज, बदली करायी-
डीबीडब्ल्यू-187 प्रजाति के ही कुछ कट्टों में बीज में खराबी थी। किसानों की शिकायत पर सभी को बीज बदलकर दे दिया गया है। राजकीय बीज भंडारों पर अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध है।--शशि शर्मा, बीज इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed