{"_id":"6366b87d50fceb17f03fe45b","slug":"hapur-hapur-news-gbd2472541117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबली की मां बेटी ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खाया जहर, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबली की मां बेटी ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खाया जहर, मां की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबली की मां बेटी ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खाया जहर, मां की मौत
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सबली निवासी मां बेटी ने मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन पर जहर खा लिया। जीआरपी ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मां ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में बेटी को मेरठ रेफर किया गया है। मृतका का शव लेने के लिए परिजन मुरादाबाद पहुंच गए।
सबली निवासी जगदीश का पुत्र मनोज कई दिन से बीमार चल रहा है। जिसे पिलखुवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किसी बात पर घर में कलह हो गई, इस पर मनोज की पत्नी सीमा अपनी 15 साल की बेटी खुशी को लेकर घर से निकल गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहींछ लगा।
शुक्रवार रात दोनों मां बेटी जहर खाई हालत में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में पड़ी मिली थीं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। किशोरी ने पूछताछ में अपना नाम खुशी बताया, जबकि मृत महिला सीमा उसकी मां थी। खुशी ने बताया कि मां ने ही उसे जहर खिलाया था और उसने खुद भी खाया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने किशोरी से मोबाइल नम्बर लेकर उसके परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। सीमा के ससुर जगदीश ने बताया कि सीमा का पति मनोज ई रिक्शा चालक है। मां बेटी चार दिन पहले घर से निकली थीं। दोनों की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, गंभीर हालत में खुशी को मेरठ रेफर किया गया है।