फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

आरक्षण : चार निकायों में 38 वार्डों की सीटें अनारक्षित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
hapur
आरक्षण : चार निकायों में 38 वार्डों की सीटें अनारक्षित
विज्ञापन

हापुड़। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव के लिए गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा, हापुड़ नगर पालिका और बाबूगढ़ नगर पंचायत की आरक्षण की प्रस्तावित सूची को तैयार कर शुक्रवार देर रात कर शासन को भेज दिया है। जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई प्रस्तावित सूची के अनुसार तीनों नगर पालिका और एक नगर पंचायत में 101 वार्डों में 38 वार्डों की सीटों को अनारक्षित किया है। जबकि, हापुड़, पिलखुवा और बाबूगढ़ के 15 वार्डों में अनारक्षित महिला सीट प्रस्तावित की गईं हैं। गढ़मुक्तेश्वर के 25 वार्डों में एक भी महिला सीट को प्रस्तावित नहीं किया गया है।
नगर निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर और नगर पंचायत बाबूगढ़ के सभी वार्डों का नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से आरक्षण का डाटा मांगा था। सभी वार्डों के आरक्षण का डाटा तैयार कर जिला प्रशासन ने भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित आरक्षण सूची के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की 25 सीटों में ओबीसी और एससी के लिए 6-6 सीटों को रिर्जव किया गया है। जबकि 13 सीट अनारक्षित रखी गई है। वहीं, पिलखुवा नगर पालिका परिषद की 25 सीटों में एससी महिला के लिए दो, एससी दो, ओबीसी महिला दो और ओबीसी के लिए चार सीटों को आरक्षित किया गया है। पांच सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। जबकि 10 सीटों को अनारक्षित किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा शासन को भेजी गई गढ़ नगर पालिका के वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची
वार्ड संख्या वार्ड का नाम प्रस्तावित आरक्षण
01 आहाता बस्ती राम पश्चिम अनारक्षित
02 अहाता बस्ती राम मध्य अनारक्षित
03 सेगेवाला अनारक्षित
04 राजीव नगर पूर्व अनारक्षित
05 नई बस्ती वेस्ट अनारक्षित
06 अहाता बस्ती राम पूर्व पिछड़ा वर्ग
07 रिफ्यूजी कॉलोनी अनुसूचित जाति
08 आदर्श नगर पूर्व अनुसूचित जाति
09 मडैया किशन सिंह, रामेश्वर वन, घट्टी जाटान अनुसूचित जाति
10 राजीव नगर पश्चिम अनुसूचित जाति
11 आदर्श नगर पश्चिम अनुसूचित जाति
12 उपाध्याय नगर अनुसूचित जाति
13 रेलवे स्टेशन, आदर्श नगर, बिजली घर चौराहा पिछड़ा वर्ग
14 नई बस्ती पूर्व पिछड़ा वर्ग
15 बृजघाट दक्षिण पिछड़ा वर्ग
16 नया बासं बख्तारपुर अनारक्षित
17 ठाकुरद्वार अनारक्षित
18 रामेश्वर वन घोसियान मंडी चौब पिछड़ा वर्ग
19 मिर्धापाड़ा दरगाह शरीफ अनारक्षित
20 जमीदारान मुसलमानान अनारक्षित
21 बृजघाट उत्तर अनारक्षित
22 मोहल्ला दरगाह शरीफ, मदरसा अनारक्षित
23 मोहल्ला होली, जमीदारान हनूद पिछड़ा वर्ग
24 मंडी जवाहर गंज, नाजिम कॉलोनी अनारक्षित
25 मोहल्ला मदरसा पूर्व अनारक्षित
प्रशासन द्वारा शासन को भेजी गई बाबूगढ़ नगर पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची
वार्ड संख्या वार्ड का नाम प्रस्तावित आरक्षण
01 इमलीवाला अनारक्षित
02 पुरवयान जाटवान पिछड़ा वर्ग महिला
03 महतरान अनारक्षित महिला
04 जाटव वाला अनुसूचित जाति
05 मुसलमान अनुसूचित जाति महिला
06 नई बस्ती अनुसूचित जाति महिला
07 हरिजन वाला पिछड़ा वर्ग
08 ईदगाह अनुसूचित जाति
09 लोधान गुजरान अनारक्षित
10 वैश्यान अनुसूचित जाति
प्रशासन द्वारा शासन को भेजी गई पिलखुला नगर पालिका के वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची
वार्ड संख्या वार्ड का नाम प्रस्तावित आरक्षण
01 आर्य नगर अनारक्षित
02 शुक्लान अनारक्षित
03 रमपुरा अनारक्षित महिला
04 मंडी रमपुरा पिछड़ा वर्ग महिला
05 न्यू आर्यनगर अनुसूचित जाति महिला
06 गढ़ी कनखली अनुसूचित जाति
07 चमारन सुमाली अनुसूचित जाति महिला
08 मोहल्ला पुरा अनुसूचित जाति
09 मंडी रेलवे रोड अनारक्षित महिला
10 मोहल्ला महादेव अनुसूचित जाति
11 गढ़ी परतापुर रोड पिछड़ा वर्ग
12 गढ़ी मैन अनारक्षित महिला
13 मंडी गंज पिछिड़ा वर्ग
14 कृष्णगंज पश्चिम पिछड़ा वर्ग महिला
15 डबरिया पिछड़ा वर्ग
16 छिद्दापुरी पूर्व पिछड़ा वर्ग
17 सर्वोदय नगर अनारक्षित
18 शिवाजी नगर अनारक्षित महिला
19 मोटर स्टेंड अनारक्षित महिला
20 मंडी मैन अनारक्षित
21 मठमालियान अनारक्षित
22 कृष्णगंज मैन पिछड़ा वर्ग
23 छीपीबाड़ा पश्चिम पिछड़ा वर्ग
24 छीपीबाड़ा पूर्व अनारक्षित
25 कृष्णगंज सद्दीकपुरा अनारक्षित
शासन को भेजी जा चुकी है आरक्षण सूची
जिले की तीनों नगर पालिका व एक नगर पंचायत की प्रस्तावित आरक्षण सूची को शुक्रवार को भेज दिया गया है। शासन द्वारा आगमी आदेशों का पालन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed