फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

दो दिनदो दिन की छुट्टी में ही खाली हो गए शहर के एटीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:50 PM IST
सार

दो दिन की छुट्टी में ही खाली हो गए शहर के एटीएमहापुड़।वहीं सोमवार (आज) को सभी बैंक खुलेंगे, जिसके बाद बैंकों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।रविवार को कुछ एटीएम में कैश न होने के कारण शटर ही नहीं खोले गए।

विज्ञापन
hapur

विस्तार

दो दिन की छुट्टी में ही खाली हो गए शहर के एटीएम
विज्ञापन

हापुड़। लगातार दो दिन की बैंकों की छुट्टी के कारण शहर के अधिकांश एटीएम दगा दे गए। जिसके कारण कैश के लिए लोगों को चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ा। सालों से यह व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। वहीं सोमवार (आज) को सभी बैंक खुलेंगे, जिसके बाद बैंकों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सोमवार को एटीएम में रुपये भी डलवाने के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया है।
नगर के विभिन्न स्थानों पर करीब 30 एटीएम संचालित हैं। पहले माह का दूसरा शनिवार इसके बाद रविवार के चलते दो दिन बैंकों की छुट्टी रही। जिसके कारण अधिकांश एटीएम कैश खत्म होने के चलते बंद रहे। रविवार को कुछ एटीएम में कैश न होने के कारण शटर ही नहीं खोले गए। जिनके शटर खुले भी हुए थे उनमें कैश ही नहीं था। मशीन में रुपये न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वह एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

लेकिन किसी भी एटीएम में पैसा निकलना दूर लोगों को शटर पर ताले ही लटके मिले। लोग सुबह से ही पैसा निकालने के लिए विभिन्न एटीएम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें हर जगह निराशा हाथ लगी। कई जरूरतमंद लोगों ने नगर के कई पेट्रोल पंप और अन्य दुकानों पर स्वैप मशीन से धनराशि निकलवाई। तब जाकर उन्होंने अपने जरूरी कार्य किए। अब सोमवार को बैंक खुलने के बाद जबरदस्त भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम राम विनोद कुमार ने बताया कि छुट्टी से पहले सभी एटीएम में नकदी डलवाई गई थी। अधिक दबाव बढ़ने से एटीएम मशीनें खाली हो गई हैं। सोमवार को सभी मशीनों में नकदी डलवा दी जाएगी। लोगों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed