फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

बिना अवकाश स्कूल से गायब मिले शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur
बिना अवकाश स्कूल से गायब मिले शिक्षक
विज्ञापन

हापुड़। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक छात्रों का भविष्य अधर में लटका छुट्टी मारने में मशगूल हैं। अधिकारियों को बिना सूचित किए ही अवकाश में चले जाते हैं। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को बीएसए ने निरीक्षण कर किया। दो सहायक अध्यापिकाओं को नोटिस जारी कर, वेतन काट दिया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में अफरातफरी मच गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को छतनौरा के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें सहायक अध्यापिका आशा सिंह अनुपस्थित पाई गई, अवकाश के संबंध में शिक्षिका ने कोई सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन

इसी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इसमें सहायक अध्यापक अशोक कुमार अनुपस्थित मिले। उनके अवकाश के बारे में भी ठोस जानकारी नहीं मिली। मामले की गंभीरता पर दोनों शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटकर, नोटिस जारी कर दिया है। कल्याणपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्टॉफ उपस्थित मिला। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि छात्रों की शिक्षा के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। भविष्य में भी निरीक्षण कर, कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed