{"_id":"6358404a6662f54dfe1fb4ee","slug":"hapur-garh-news-gbd246648072","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बेचने के नाम पर 20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बेचने के नाम पर 20 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बेचने के नाम पर 20 लाख ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर तीन लोगों ने अपने साथी के साथ मिलकर 20 लाख रुपये ठग लिए। वहीं एडवांस के रूप में दिए गए चेक भी नहीं लौटाए। पीड़ित ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुडलिया निवासी भीम सिंह ने एसपी दीपक भूकर को शिकायती पत्र दिया है। जिसका कहना है कि काफी समय पहले हापुड़ के कलेक्टर गंज निवासी सुभाष चंद तनेजा ने गांव खुडलिया में स्थित अपना साढ़े तीन मंजिला एक मकान उसे बेचने का प्रस्ताव रखा था। मकान पसंद आने के बाद वह उसे खरीदने के लिए तैयार हो गया। भीम सिंह का कहना है कि मकान का सौदा 44 लाख 45 हजार रुपये में तय हुआ। जिसमें से 20 लाख रुपये उसने बयाना के तौर पर सुभाष चंद तनेजा और उसके बेटों सनी तनेजा और हनी तनेजा को दे दिए। इसके अलावा बाकी धनराशि के आगामी तारीखों के चेक भी दे दिए। जिसके बाद आरोपियों ने 31 मार्च 2020 को बैनामा कराने का समय दिया। बैनामा कराने के समय आरोपियों ने बहानेबाजी करना शुरू कर दिया। वहीं इसी बीच आरोपियों ने वह मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। उसने आरोपियों ने अपनी 20 लाख रुपये की धनराशि और एडवांस के तौर पर दिए गए चेक वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे टाल दिया। 15 सितंबर को आरोपियों ने रकम व चेक लौटाने के बहाने उसे सिंभावली डिग्री कॉलेज के बाहर बुला लिया। जहां तीनों आरोपियों और उनके एक साथी ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से तमंचों से फायरिंग भी की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।