फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

बारिश में भीगा धान, व्यापारियों को भारी नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:37 PM IST
सार

बारिश में भीगा धान, व्यापारियों को भारी नुकसानगढ़मुक्तेश्वर।वहीं खेतों में कटी हुई धान की फसल भी पानी भरने से बरबाद हो गई है।जिस जगह पर व्यापारी धान की खरीद फरोख्त कर रहे हैं, वहां पर चारों तरफ कीचड़ और जलभराव है, जिससे व्यापारियों के सामने भारी परेशानी बन गई है।

विज्ञापन
hapur

विस्तार

बारिश में भीगा धान, व्यापारियों को भारी नुकसान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। रविवार को दूसरे दिन भी लगातार बारिश होने के कारण खुले आसमान के नीचे रखा आढ़तियों का हजारों क्विंटल धान पानी में भीग गया, जिससे करीब पांच करोड़ रुपये के धान के नष्ट होने की आशंका बनी हुई है। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं खेतों में कटी हुई धान की फसल भी पानी भरने से बरबाद हो गई है। धान के अलावा सब्जी की फसल में भी भारी नुकसान है। आर्थिक तंगी से घिरे किसानों ने शासन से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मंडी शुल्क जमा करने के बावजूद भी गढ़ के आढ़तियों को उपकृषि मंडी में कोई पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते मजबूरी में व्यापारी धान की खरीद फरोख्त खुले में रखकर कर रहे हैं। दो दिन से लगातार बारिश होने के कारण खुले आसमान के नीचे रखा हजारों क्विंटल धान पानी में डूबकर बेकार हो चुका है। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। जिस जगह पर व्यापारी धान की खरीद फरोख्त कर रहे हैं, वहां पर चारों तरफ कीचड़ और जलभराव है, जिससे व्यापारियों के सामने भारी परेशानी बन गई है। वहीं खेतों में कटी और खड़ी फसल में भी भारी नुकसान है।
विज्ञापन

क्या बोले व्यापारी
दो दिन के भीतर व्यापारियों की हजारों क्विंटल धान भीगा है, जिसके चलते व्यापारी परेशान हैं। ऐसे में मंडी समिति के अधिकारियों को मंडी शुल्क नहीं वसूलना चाहिए। किसानों से खरीदा गया धान जमीन पर पड़ा है, जिसमें पानी भर गया है, जिससे धान काला होने लगा है। जो व्यापारियों के लिए एक बड़ी समस्या बनकर खड़ी हो गई है।- मूलचंद सिंघल, धान आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मेहनत से उगाई फसल भी हुई बरबाद
लगातार बारिश के चलते खेतों में कटी हुई धान की फसल में भी जलभराव हो गया है। पानी में पड़े रहने से धान का दाना काला पड़ जाएगा, जिसके चलते मेहनत से उगाई गई फसल का उचित दाम नहीं मिलेगा। वहीं सब्जी की फसलों में भी भारी नुकसान है। इसके अलावा बारिश के चलते अगेती गेहूं और सरसों की बुआई भी लेट हो जाएगी। हजारों बीघा धान इस समय पानी में समाया हुआ है, जिससे किसानों की कड़ी मेहनत पूरी तरह से नष्ट होने की कगार पर आ गई है। शासन को किसानों की सुध लेकर मुआवजा देना चाहिए। - अजय त्यागी, किसान नेता

लेखपालों को भेजकर कराऐंगे सर्वे, 30 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर मिलेगा मुआवजा
बारिश के चलते फसलों में काफी नुकसान हुआ है। लेखपालों को भेजकर खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल का सर्वे कराया जाएगा। यदि नुकसान 30 प्रतिशत से अधिक है, तो किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। - विवेक भदौरिया, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed