फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur fire brigade went after fire dousing in furniture godown in morning one dead body found

लापरवाही: फर्नीचर गोदाम में आग बुझाकर चली गई फायर ब्रिगेड, सुबह मिला जला हुआ शव

Fri, 24 Mar 2023 05:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Mar 2023 05:27 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह गोदाम मालिक मौके पर पहुंचा और अंदर नुकसान का जायजा लेना शुरू किया। इस दौरान ऊपर सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का जला शव पड़ा दिखाई दिया तो उसके होश उड़ गए। शव की सूचना पर लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Hapur fire brigade  went after fire dousing in furniture godown in morning one dead body found
सुबह मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत एलएन रोड के पास गांव लोधीपुर स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देर रात पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाकर चली गई। सुबह गोदाम खोला गया तो उसे में जला हुआ अज्ञात शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या या हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है।
विज्ञापन


गांव मंसूरपुर निवासी संजय का लोधीपुर स्थित फर्नीचर का गोदाम है। इस गोदाम में पुराने फर्नीचर को ठीक करने का काम किया जाता है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम गोदाम में दो कर्मचारी मौजूद थे और काम खत्म होने पर दोनों ताला लगाकर घर लौट गए थे। रात करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन


गोदाम से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक व फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मालिक व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर कर्मी और गोदाम मालिक वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गोदाम मालिक मौके पर पहुंचा और अंदर नुकसान का जायजा लेना शुरू किया। इस दौरान ऊपर सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का जला शव पड़ा दिखाई दिया तो उसके होश उड़ गए। शव की सूचना पर लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार, पुलिस बल और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।


एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गोदाम के आसपास स्थित मकानों व प्रतिष्ठानों लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मालिक और गोदाम में काम करने वाले दो मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गोदाम में कुल पांच कर्मचारी काम करते थे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। शव करीब 60 प्रतिशत तक जल चुका है, ऐसे में शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed