{"_id":"63cec8118421b1206348f3b9","slug":"hapur-employee-had-got-the-drug-factory-looted-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: कर्मचारी ने ही कराई थी दवा फैक्टरी में लूट, पुलिस खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: कर्मचारी ने ही कराई थी दवा फैक्टरी में लूट, पुलिस खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 23 Jan 2023 11:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, हापुड़
अमर उजाला संवाद, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:17 PM IST
सार
एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की तो खुलासा हो गया। फैक्टरी में काम करने वाले लवनीस निवासी कौल थाना खरखौदा ने ही लूट का पूरा प्लान किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित दवा फैक्टरी में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फैक्टरी में घुसे चार बदमाशों ने चौकीदार को बेरहमी से पीटकर बदहवास कर दिया था। बदमाश सेफ का ताला तोड़कर 1.80 लाख रुपये लूट ले गए थे। मामले में फैक्टरी का कर्मचारी ही लूट का सूत्रधार निकला। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी अमित त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड पर उसकी यूनीप्लस बायोटेक के नाम से दवा फैक्टरी है। शुक्रवार की रात चौकीदार अल्लाह रक्खा अंदर बने चौकीदार के कमरे में अल्लाह रक्खा सो रहा था। देर रात हथियारों से लैस चार बदमाश फैक्टरी में घुस आए और चोरी करने लगे। इस दौरान चौकीदार की आंख खुल गई और उसने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद बदमाशों ने चौकीदार को बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर हत्या की धमकी दी। बदमाशों ने फैक्टरी के अंदर बने कार्यालय में तोडफ़ोड़ की। कार्यालय में रखी सेफ का ताला तोड़कर चोर 1.80 लाख रुपये निकालकर ले गए।
विज्ञापन
एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की तो खुलासा हो गया। फैक्टरी में काम करने वाले लवनीस निवासी कौल थाना खरखौदा ने ही लूट का पूरा प्लान किया था। उसने अपने गांव निवासी असदुद्दीन और कुछ साथियों को बताया कि फैक्टरी में लूट को अंजाम दिया जा सकता है। जिसके बाद चार लोगों ने इस लूट को अंजाम दिया। पुलिस के साथ टिलाया और असौड़ा के बीच हुई मुठभेड़ में असदुद्दीन घायल हुआ है। आरोपियों से 60 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन