{"_id":"575aed134f1c1bca389c6759","slug":"hapur-depot-buses-will-not-travel-bore","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हापुड़ डिपो की बसों में सफर में नहीं होंगे बोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हापुड़ डिपो की बसों में सफर में नहीं होंगे बोर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हापुड़ डिपो की बसों में यात्रा करने वालों को अब सफर के दौरान बोर नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही रोडवेज बसों में एफएम ट्रांजिस्टर लगे नजर आएंगे। यात्री बस में समाचार, गाने सुनकर अपना मनोरंजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में डिपो के अफसरों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। हापुड़ डिपो की विभिन्न मार्गों पर 110 बसें दौड़ती हैं। बसों में यात्री बोर न हों, इसलिए हापुड़ डिपो के अफसरों ने बसों में एफएम ट्रांजिस्टर लगवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को डिपो के अफसरों ने बस स्टैंड पर यात्रियों से बसों में ट्रांजिस्टर लगाने के संबंध में राय मांगी।
यात्रियों ने ट्रांजिस्टर लगवाने की बात का समर्थन किया। इस पर डिपो के अफसरों ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया है। उम्मीद है कि बसों में जल्द ही ट्रांजिस्टर लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
उधर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि यात्री सफर के दौरान बोर न हो, इस उद्देश्य से बसों में एफएम ट्रांजिस्टर लगवाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया गया है। जल्द ही यात्री सफर के दौरान गाने सुन सकेंगे।