{"_id":"6022da3e8ebc3e4c670e8a31","slug":"hapur-crime-pilakhwa-news-gbd2134570172","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिजारसी टोल पर मारपीट के मामले में सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिजारसी टोल पर मारपीट के मामले में सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिजारसी टोल पर मारपीट के मामले में सात गिरफ्तार
पिलखुवा। दो दिन पूर्व छिजारसी टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात टोल कर्मियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया हैं।
गत रविवार को टोल प्लाजा पर कर्मियों द्वारा दो गुना शुल्क लेने को लेकर दिल्ली निवासी युवकों की टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में दिल्ली निवासी राहुल घायल हो गया था। प्लाजा कर्मियों द्वारा कार चालक राहुल को जमीन नीचे गिराकर मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले में छिजारसी निवासी राहुल, धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी विकास, ककराना निवासी रविन्द्र, गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव शामली निवासी राजू उर्फ रमेश, थाना मसूरी के गांव रघुनाथपुर निवासी सुभाष, थाना मुरादनगर के गांव निडौली निवासी हरिओम तथा बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सातों आरोपियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर शेष की तलाश की जा रही हैं।