फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur crime

महिला-बच्ची की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
hapur crime
महिला-बच्ची की मौत के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर में महिला और उसकी 11 माह की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

सीओ गढ़ पवन कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर में एक अगस्त की सुबह महिला रिंकी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला और उसकी 11 माह की बेटी रिया का शव वहीं पर एक सोफे पर पड़ा मिला था। मौके पर पहुंचे रिया के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी हत्या का आरोप लगाया था। इस संबंध में मृतका की माता बबीता ने दामाद रवि, ससुर इंद्रपाल, सास महेंद्री व जेठ कपिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार की रात सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपी रवि और उसके पिता इंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed