{"_id":"695d37da3acc8cc3820ca5d4","slug":"hapur-bar-association-election-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135222-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव: अब पांच पदों पर 12 प्रत्याशियों के बीच होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव: अब पांच पदों पर 12 प्रत्याशियों के बीच होगा चुनाव
Tue, 06 Jan 2026 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 06 Jan 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बार एसोसिएशन के 2026 -27 के चुनाव में सोमवार को पांच प्रत्याशियों ने अपना नामा वापस ले लिए। इसके बाद विभिन्न पदों पर 16 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। अब पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशियों के बीच मतदान होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार को विभिन्न पदों पर 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें अध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पर दो प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। सोमवार को नाम वापसी का दिन था। इसमें पांच प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मंजूर अहमद, कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप शर्मा और गौरव शर्मा, सह सचिव प्रकाशन पद पर हर्षित जिंदल, वरिष्ठ सदस्य पद पर दिलशाद चौधरी, रामअवतार सिंह तोमर, देवेंद्र कुमार, सुधीर कुमार राणा, धर्मेंद्र कुमार व जमील अहमद का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इसके अलावा कनिष्ठ सदस्य पद पर अतुल कुमार, कुलदीप कुमार सैनी, दीपक कुमार शर्मा, सचिन कुमार शर्मा, मोहम्मद अनस कुरैशी व आमिर खान निर्वाचित हुए।
अब कुल पांच पदों पर 12 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। इनमें अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार त्यागी, पुरुषोत्तम वर्मा, देवेंद्र सिंह नवादा के बीच, सचिव पद पर रवि कुमार व कुलदीप सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शाहिद व रमेश चंद लोधी, सहसचिव प्रशासन पद पर सुर्जन सिंह सैनी, सलीम व सरफराज अली और सह सचिव पुस्तकालय पद पर आशीष शर्मा व विमल कुमार के बीच मुकाबला होगा। उधर, चुनाव के लिए प्रत्याशियाें ने प्रचार तेज कर दिया है।