फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapor news

अपहरण के लिए दो किमी पीछा कर घर पहुंचे बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
hapor news
अपहरण के लिए दो किमी पीछा कर घर पहुंचे बदमाश
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली से हापुड़ लौटते वक्त कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने नगर के एक मोहल्ला निवासी दंपती को अगवा करने की कोशिश की। कार सवार बदमाश दो किलोमीटर तक पीछा कर दंपति के घर तक पहुंच गए। घबराए हुए दंपती ने गार्डों का सूचना दी तो उन्हें आता देख बदमाश फरार हो गए। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मोहल्ला रेवती कुंज निवासी भरत अग्रवाल ने बताया कि आठ अगस्त को वह पत्नी संचिता के साथ दिल्ली से कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंशी के पास पहुंचने पर एक कार चालक ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। कार पर काले शीशे लगे थे। उसमें सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनको अगवा करने की कोशिश की। साहस दिखाकर वे किसी तरह वहां से निकल गए। इसके बाद बदमाश करीब दो किलीमीटर तक पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए। पीड़ित ने फोन काल कर मोहल्ले में तैनात गार्ड को बुलाया। गार्ड को देखकर बदमाश फरार हो गए। लेकिन उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया। आरोप है कि उन्होंने चौकी व थाना स्तर पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कार सवार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस कार सवार आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द ही सभी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed