फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   haour news

मोदीनगर रोड पर ट्रक हेल्पर को कार ने रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
haour news
मोदीनगर रोड पर ट्रक हेल्पर को कार ने रौंदा
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर एक पेपर मिल में माल भरने के लिए आए ट्रक के हेल्पर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार करीब आधा किमी तक उसे घसीटते हुए ले गई। जिससे हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार जनपद गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी हरेंद्र सिंह ट्रक लेकर लक्ष्मी नगर मोदीनगर निवासी ब्रहमपाल सिंह हेल्पर के साथ रविवार रात को मोदीनगर रोड स्थित एक पेपर मिल में आया था। यहां से कुछ माल लोड करके नोएडा जाना था। हरेंद्र ने बताया कि उन्होंने ट्रक को लोड कर सड़क किनारे लगा दिया था। जिसके बाद हेल्पर फैक्टरी में माल लोड कराने की बात कहने के लिए गया था। फैक्टरी से आने के बाद वह ट्रक के पास खड़ा था।
विज्ञापन

इसी दौरान मोदीनगर की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने ब्रहमपाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ब्रहमपाल कार में फंस गया। जिसके बाद कार चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। करीब आधा किमी दूर जाकर ब्रह्मपाल को मृत अवस्था में छोड़कर कार सवार फरार हो गया। ट्रक चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि ट्रक मालिक की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed