{"_id":"66b696464fdbbc5c9b0d0f04","slug":"had-physical-relations-with-a-girl-after-changing-her-name-hapur-news-c-306-1-gha1001-108690-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नाम बदलकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नाम बदलकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपना नाम बदलकर युवती से दोस्ती कर ली। उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने युवती का रिश्ता भी तुड़वा दिया। वीडियो को डिलीट करने के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने बताया कि उनकी 22 वर्ष की बेटी दिल्ली में रहती थी। इसी दौरान सोशल मीडिया एप पर बेटी से सिंभावली के गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर दोस्ती कर ली। जिसने शादी का झांसा देकर बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसी दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी अपने मोबाइल में बना ली। एक दिन आरोपी का आधार कार्ड मिलने पर उसकी असलियत बेटी के सामने आ गई, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। महिला का आरोप है कि युवक ने वीडियो डिलीट करने के बहाने बेटी को कई बार दिल्ली बुलाया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो डिलीट करने के नाम पर उसकी बेटी से 20 लाख रुपये की भी मांग की। इससे परेशान होकर बेटी ने दो बार आत्महत्या की भी कोशिश की। उन्होंने बेटी का रिश्ता तय कर दिया, जिसकी जानकारी मिलने पर आरोपी लडक़े वालों को भी गुमराह कर रिश्ता तुड़वा दिया। महिला का कहना है कि उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 71, 123, 308, 351(2), 351(3)के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।