फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gud Mandi strike over.

गुड़ मंडी में हड़ताल खत्म, करीब 50 लाख का गुड़ खराब

Mon, 05 Dec 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 05 Dec 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
Gud Mandi strike over.
गुड़ - फोटो : Demo Pic

बैंकों से पर्याप्त रुपया न मिलने के विरोध में गुड़ गल्ला व्यापारियों की हड़ताल से मंडी और क्रेशरों पर रखा करीब 50 लाख रुपये का गुड़ खराब हो गया। क्रेशरों पर लगी लेबर भी काम छोड़कर जाने लगी है।

विज्ञापन


इसके चलते आढ़तियों ने हड़ताल को वापस ले लिया है। मंगलवार से उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गुड़ मंडियों में पहले ही तरह कारोबार होगा। गुड़ गल्ला व्यापार कमेटी के पदाधिकारी संजीव जैन ने बताया कि बैंकों में हालात नहीं सुधर रहे हैं।
विज्ञापन


पर्याप्त रुपया नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते किसानों को गुड़ का भुगतान करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के चलते मंडी और क्रेशरों पर रखा करीब 1000 क्विंटल गुड़ खराब हो गया है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के कारण क्रेशरों के बंद होने से वहां लगी लेबर भी काम छोड़कर चली गई है। ऐसे में कई क्रेशर बंद हो गए हैं। सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लग गया है।

उन्होंने बताया इस समस्या को देखते हुए आढ़तियों ने हड़ताल को वापस ले लिया है। गुड़ मंडी को खोल दिया गया है, किसान अपना गुड़ पहले की तरह बेच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed