फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gst team raid on red tape store

Hapur News: जीएसटी की टीम का हापुड़-पिलखुवा की चार फर्मों पर छापा

Wed, 21 Jun 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 21 Jun 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
gst team raid on red tape store
हापुड़। जीएसटी की एसआईबी टीम ने हापुड़ में एक नामचीन मेनुफेक्चरिंग यूनिट मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड से जुड़े रेड टेप व अर्बन क्लोथिंग के चार स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी टैक्स चोरी की आशंका को लेकर कार्रवाई की गई है। देर शाम तक टीम के अधिकारियों ने बिल और दूसरे दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रदेश भर में 90 से अधिक स्थानों पर हो रही है। बिलों की जांच पूरी करने के बाद ही टैक्स चोरी के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर गौरव राजपूत ने बताया कि बुधवार को 20 अधिकारियों की चार टीमों ने हापुड़ और पिलखुवा में एक साथ कार्रवाई की। एक स्थान पर स्टोर बंद पाया गया। जिसके कारण टीम को लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि टीम ने रेलवे रोड पर रेड टेप ब्रांडेड शोरूम के मालिक कपिल अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर कपड़े आदि के बिल संबंधी जानकारी जुटाई। इसके अलावा रेलवे रोड पर स्थित रेड टेप के मालिक शुभम गुप्ता व पिलखुवा के घास मंडी स्थित मोहम्मद जफर के स्टोर पर भी दस्तावेज खंगाले गए। इस कार्रवाई से जिले के अन्य स्टोर पर भी अफरातफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने इन स्टोर पर स्टॉक के अलावा पिछले कई महीनों के बिल खंगाले।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इन स्टोर पर जीएसटी में हेरफेर की आशंका जताई जा रही है। इसकी निगरानी पिछले काफी समय से की जा रही थी। अधिकारियों की माने तो प्रदेश में 90 से अधिक कंपनी के स्टोर पर छापा लगा है। इस कार्य में 99 टीमें कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर, काशी, उन्नाव व नोएडा में हैं उत्पादन इकाई
अधिकारियों ने बताया कि मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड की कानपुर, काशी, उन्नाव व नोएडा में उत्पादन इकाइयां हैं। इनमें से कानपुर, काशी, उन्नाव में जूते बनाए जाते हैं, जबकि नोएडा में इनकी कपड़ों की यूनिट है। इन स्थानों से कंपनी से जुड़े विभिन्न स्टोरों को माल सप्लाई किया जाता है। देर शाम तक अधिकारियों की टीम कार्रवाई करने के बाद लौट गई। फिलहाल अधिकारियों ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इन्कार कर दिया। अधिकारियों का कहना था कि सभी स्थानों से बिलों और दूसरे दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। मिलान के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed