फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   GST raid on utensils trader, action continued till late evening

Hapur News: बर्तन व्यापारी के यहां जीएसटी का छापा, देर शाम तक जारी थी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
GST raid on utensils trader, action continued till late evening
कसेरठ बाजार में बर्तन की दुकान पर जांच करते जीएसटी टीम के अधिकारी। संवाद
हापुड़। गाजियाबाद जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) ने बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के कसेरठ बाजार स्थित एक बर्तन व्यापारी की फर्म पर छापा मारा। शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई में देर शाम तक जांच जारी थी।
विज्ञापन

एसआइबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपायुक्त विमल दुबे और सीटीओ सतीश तिवारी समेत अन्य सदस्यीय टीम ने कसेरठ बाजार स्थित केएचडी मेटल नामक अंकुर अग्रवाल की फर्म पर छापा मारा और सर्वे की कार्रवाई शुरू की। फर्म के जरिए बर्तनों का व्यापार किया जा रहा है। शिकायत थी कि फर्जी बिलों के आधार पर कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके आधार पर टैक्स चोरी किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में स्टाक, लेनदेन, विभिन्न कंपनियों से किया जा रहा व्यापारी आदि की जांच की जा रही है। फर्म के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। टीम ने फर्म से जुड़े लैपटॉप दस्तावेज आदि जब्त कर लिए और उनकी गहनता से जांच की जा रही है। देर शाम तक टीम की जांच जारी थी। जीएसटी की छापे की सूचना पर आसपास के व्यापारियों में भी अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed