फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gst officer misbehave

Hapur News: सीजीएसटी अधिकारी पर अभद्रता का आरोप, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 02 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
gst officer misbehave
हापुड़। टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए दिल्ली रोड स्थित सीजीएसटी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस संबंध में उन्होंने विभाग के सहायक आयुक्त वीके सिंह से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

टैक्स बार एसोसिएशन, हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष कुमार राय ने बताया कि जीएसटी पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद अधिकारियों को भौतिक सत्यापन के लिए जाना होता है। लेकिन विभाग के एक अधिकारी सत्यापन के लिए मौके पर न पहुंचकर आवेदनकर्ता को कार्यालय बुलाते हैं और उनसे शुल्क की मांग करते हैं।
विज्ञापन


शुल्क अदा न करने पर 20 से 25 दिन बाद दस्तावेज में कमी कारोबारियों को बार बार कार्यालय बुलाकर उनका शोषण करते हैं। अधिवक्ताओं द्वारा जब इसका विरोध किया जाता है तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। इस संबंध में विभाग के सहायक आयुक्त वीके सिंह से भी शिकायत की गई, जिन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मुनेंद्र कुमार, रितेश, राहुल, रजत, संजीव त्यागी, राहुल सैनी, जेके पाल, आशुतोष, संजय कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed