फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gst chori pakdi

Hapur News: पूर्व आईएएस की कंपनी पर एसआईबी का छापा, 25 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

Wed, 29 May 2024 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 29 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
gst chori pakdi
हापुड़। जीएसटी की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) टीम ने बुधवार दोपहर जरोठी मार्ग स्थित एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने रात आठ बजे तक कार्रवाई करते हुए 25 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है। कंपनी के सात डायरेक्टरों में से एक पूर्व आईएएस दिनेश गोयल हैं।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्रर बीके दीपांकर ने बताया कि बुधवार को तीन गाड़ियों से 15 सदस्यीय टीम जरोठी मार्ग स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में एचजी इंफ्रा इजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय पहुंची। कार्रवाई के दौरान मौके पर तीन लोग मिले। टीम ने लैपटॅाप और दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि कंपनी की ओर से उत्तर प्रदेश में नेशनल हाईवे समेत बड़े पैमाने पर रेलवे के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हापुड़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे, जोया हाईवे, रेलवे में कानपुर लाइन और इसके अतिरिक्त भी कई प्रोजेक्ट पर कंपनी अभी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि फर्म का मुख्य कार्यालय जयपुर में है। कंपनी में सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश गोयल, महाराष्ट्र के दो, ओडिशा के दो समेत सात डायरेक्टर हैं। कार्रवाई में असिस्टेंट कमिश्रर वंदना सिंह, सुनील डागर, अलका रानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डमी और बोगस फर्म बनाकर कर रहे थे चोरी

डिप्टी कमिश्रर बीके दीपांकर ने बताया कि कंपनी की ओर से दर्जनों डमी और बोगस फर्म बनाई गई हैं। जिसके माध्यम से लगभग 25 करोड़ की फर्जी आइटीएस क्लेम करके जीएसटी की चोरी की गई। उन्होंने बताया कि कंपनी का कार्यालय एक किराये के भवन में संचालित है, जिसमें मात्र तीन लोग ही रह रहे थे। इसमें कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर भी शामिल हैं।




बढ़ रहे बोगस फर्मों से जीएसटी चोरी के मामले

हापुड़ में जीएसटी की चोरी के बड़े मामले पहले भी पकड़े जा चुके हैं। अभी तक फैक्टरियों पर ही कार्रवाई की जा रही थी, पहली बार किसी बड़ी निर्माण कंपनी पर इस प्रकार की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच लंबी चलेगी और इसमें बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी जा सकती है।



जिले में अब तक की बड़ी कार्रवाई

* 24 दिसंबर 2021: गढ़ रोड स्थित प्लाईवुड फैक्टरी पर छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
* 7 मई 2022: जवाहर गंज में केबल व स्टील फैक्टरी पर छापा, 1.26 करोड़ की टैक्स चोरी

* पांच जून 2022: मेरठ रोड स्थित मेटल कारोबारी के यहां छापा, 25 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
* 28 जुलाई 2022: धौलाना यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पैकेजिंग कंपनी पर छापा, 1.80 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
* 09 सितंबर 2022: चर्बी कारोबारी के आवास विकास स्थित घर और धौलाना कंपनी पर छापा, 1.08 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी।

* 15 सितंबर 2022: मेरठ रोड देव पैकेजिंग कंपनी पर छापा मारा, 1.42 करोड़ की चोरी पकड़ी।

* 19 अक्तूबर 2022: कसेरठ बाजार में बर्तन कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर छापा, एक करोड़ का माल किया सीज।

* 07 दिसंबर 2022: पिलखुवा में चार स्थानों पर जीएसटी का छापा, डेढ़ करोड़ से अधिक की कर चोरी पकड़ी।

* 07 जनवरी 2023: ततारपुर स्थित प्लाईवुड फैक्टरियों पर छापा, डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed