{"_id":"57e296874f1c1b1539a838fc","slug":"groundwater-will-end-after-20-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘20 साल बाद खत्म हो जाएगा भूगर्भ जल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘20 साल बाद खत्म हो जाएगा भूगर्भ जल’
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 21 Sep 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
पानी के अंधाधुंध दोहन पर चेताया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मंडी में आयोजित कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम में सीडीओ कुणाल सिल्कू ने कहा कि यदि इसी तरह पानी का अंधाधुंध दोहन होता रहा और जल संरक्षण का समुचित इंतजाम नहीं किया गया तो 20 साल बाद धरती के अंदर का पानी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
फिर यहां खेती तो दूर पीने के लिए भी पानी नसीब नहीं होगा। उप कृषि निदेशक एएन मिश्र ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित हैं। तकनीकी खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग से किसानों को यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र मुरादनगर के वैज्ञानिक डॉ. हंसराज सिंह ने किसानों को नवीनतम कृषि सघन पद्धतियों की जानकारी दी। डीएचओ एनके सहानिया ने बताया कि किसान उद्यान के क्षेत्र में कम मेहनत व लागत पर ही अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन
बागवानी की फसलों पर भी किसानों को अनुदान की योजना लागू हो चुकी है। भूमि संरक्षण अधिकारी राजित राम वर्मा ने कहा कि किसान मृदा के परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें। विभाग में मृदा की जांच की जा रही है।
जिला कृषि रक्षा इकाई अधिकारी सतीश मलिक ने किसानों को फसलों में लगने वाले अनेक रोग व उनके रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर शिवराज त्यागी, सतीश सिंह, राजेश, अरविंद सिंह, महेंद्र, राकेश, मुकेश, राजेंद्र, अरूण, जतिन चौधरी, यशवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।