{"_id":"64e39fb49260c718cb0faa21","slug":"grandson-who-killed-his-grandfather-is-away-from-the-police-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2253-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दादा को मौत के घाट उतारने वाला पोता पुलिस की गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दादा को मौत के घाट उतारने वाला पोता पुलिस की गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गोहरा आलमगीरपुर में शराब के नशे में दादा की हत्या करने का आरोपी पोता पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव गोहरा आमलमगीरपुर के जतन सिंह (75) के तीन बेटों में से डेढ़ साल पहले स्वरपाल की मौत हो गई थी। जतन सिंह स्वरपाल की विधवा पत्नी महेंद्री, पोते अंकित व मोहित के साथ रहते थे। शनिवार देर रात डांट से क्षुब्ध होकर मोहित ने नशे में धुत होकर चारपाई पर लेटे जतन सिंह सिर पर खटफावड़ी से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद मोहित ने करीब 50 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी पिता के निधन के बाद उनकी नौकरी बड़े भाई अंकित को मिलने से नाराज था। इस बात को लेकर घर में भी कलह रहती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।