{"_id":"5703e3764f1c1b1230c8110f","slug":"governor-ram-naik-prog","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइक साहब किसानों को आर्थिक संकट से बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइक साहब किसानों को आर्थिक संकट से बचाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
पंचायती राज सम्मेलन में धनवाली अट्टा पहुंचे राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल राम नाईक से भेंटकर उन्हें एक ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि प्रदेश का किसान आर्थिक, मानसिक, सामाजिक संकट से जूझ रहा है जिससे उन्हें निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह लुहारी, वीरेंद्र सिंह सरदार कुलवंत सिंह आदि ने राज्यपाल को दिए ज्ञापन में कहा प्रदेशभर की चीनी मिलों पर चार हजार करोड़ रुपये किसानों का गन्ना मूल्य बाकी है जिसे प्रदेश और केन्द्र सरकार अपने कोष से दे सकती है।
विज्ञापन
रबि की बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में किसान केसीसी का कर्ज चुकाने में असमर्थ है। इसलिए ब्याज माफ किया जाए। इसी के साथ केसीसी जो 5 वर्ष के लिए बनता है, उसमें मूलधन हर वर्ष जमा नहीं करने बल्कि ब्याज ही जमा होना चाहिए। मूलधन 5 वर्ष के भीतर कभी भी जमा करने की छूट हो।
विज्ञापन
हापुड़। जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र मावी ने बताया कि जिला पंचायत हापुड़ की बैठक में यह तय किया गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष जो जिला पंचायत की सदस्य हैं उन्हें कुल धनराशि का 50 प्रतिशत धन खर्च करने का अधिकार है।
शेष पचास प्रतिशत धनराशि को 18 जिला पंचायत सदस्य खर्च करेंगे। यह नियम विरुद्ध हैं ऐसे गांवों का कैसे विकास होगा। इस प्रस्ताव का उन्होंने पहले भी विरोध किया था और आज भी कर रहे हैं।
अखिल भारतीय पंचायत संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नानक चंद शर्मा ने राज्यपाल को 25 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों का दर्जा देते हुए पंचायतों को स्वतंत्र इकाई घोषित कर राष्ट्रपति महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के युग को प्रारंभ किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन पर ग्राम प्रधान संजीव कुमार त्यागी, भीष्म त्यागी, नवनीत कुमार, शशि शर्मा, ओमपाल सिंह, रमेश चंद, उषा देवी आदि के हस्ताक्षर थे।
बाबूगढ़ थाने के गांव धनावली अट्टा में राज्यपाल राम नाईक के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। राज्यपाल के जाने पर अफसरों ने राहत की सास ली।
मंगलवार की सुबह से ही ग्राम धनवाली अट्टा पुलिस व प्रशासन के अफसर तैयारी में जुटे रहे। करीब साढ़े आठ बजे डीएम अनिल ढींगरा, कप्तान अलंकृता सिंह गांव में पहुंची और हैलीपैड, मंच आदि स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
जैसे ही राज्यपाल का कार्यक्रम का समय नजदीक आया पुलिस ने ड्यूटी कड़ी कर दी। हैलीपैड से लेकर मंच तक किसी भी व्यक्ति को रास्ता में खड़ा नहीं होने दिया। आलम यह था कि अगर वहां रास्ते में कोई आ जाता तो पुलिसकर्मी तुरन्त उसे हटा देते।
करीब 10.10 बजे राज्यपाल राम नाईक का हेलीकॉप्टर गांव में पहुंचा। वहां से कार में सवार होकर राज्यपाल मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम के समापन होने पर पुलिसकर्मी फिर से सतर्क हो गए। करीब 12.10 बजे पर राज्यपाल वापस हेलीकाप्टर में सवार हुए और नोएडा के लिए रवाना हो गए।
राज्यपाल का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होने पर अफसरों ने राहत की सास ली। पिछले चार दिनों से राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर अफसर दिन रात तैयारी में लगे हुए थे।
ग्राम धनावली अट्टा में आयोजित ग्राम संसद में राज्यपाल के आगमन पर जिले के पंचायत प्रतिनिधियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। वहीं ग्राम की महिलाएं और पुरुष भी राज्यपाल को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्राम के महिला और पुरुष पहुंचे थे।
ग्राम संसद में भाग लेने आए पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के आगमन पर हर्ष व्यक्ति किया। जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र मावी का कहना था कि ग्राम संसद में राज्यपाल ने भाग लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का गौरव बढ़ाया है।
श्यामपुर जट्ट ग्राम प्रधान राजन सिरोही, ग्राम सलारपुर के प्रधान सरदार सिंह का कहना था कि ग्राम संसद का कार्यक्रम काफी अच्छा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए।
कानून व्यवस्था को लेकर शहर का एक प्रतिनिधि राज्यपाल राम नाईक से अशोक बबली और विनोद गुप्ता के नेतृत्व में मिला। उन्होंने बताया कि प्रदेश के साथ साथ हापुड़ जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हत्या कर शव फेंकने जिले में आम बात हो रहा है।
इतना ही नहीं बर्तन बाजार में गैस कटर से दुकान के ताले काटकर दस लाख रुपये हाल में ही चोरी कर लिए गए। लूट की घटना और महिला उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर की फ्रीगंज रोड पर मुनीम से 3.015 लाख की लूट हुई जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका।
इस दौरान संजय कृपाल, राजेंद्र कुमार, संजय त्यागी, पूर्व विधायक बिजेंद्र कुमार नक्शे वाले, श्यामेंद्र त्यागी, योगेंद्र चौधरी, मुनेश त्यागी, सतीश सिंहाल, कपिल एसएम, योगेंद्र पंड़ित, मोहन सिंह, जगदीश प्रधान थे।
राज्यपाल राम नाईक के यहां पहुंचने पर यहां सांसद कंवर सिंह तंवर, संजय त्यागी, आचार्य विवेकादित्य, ग्राम प्रधान माधवी सिंह, धनपाल, शिवराज, रविंद्र प्रधान, बारी खां, खेमचंद शर्मा, राजन सिरोही, गुफरान, अशोक बबली, राजेंद्र कुमार, विनोद गुप्ता, मनजीत, ओमेंद्र खारी, श्यौराज, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र मावी, शीशराम नागर, राजवीर सिंह, नानक चंद शर्मा ने बुके देकर स्वागत किया। रनवीर सिंह और राजबीर सिंह ने पगड़ी बांधी।