{"_id":"58ece44e4f1c1bc236cf664f","slug":"government-hospitals-to-be-tested-for-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में भी होगी मलेरिया की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में भी होगी मलेरिया की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 11 Apr 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों को अब मलेरिया की जांच कराने के लिए सरकारी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकारी अस्पतालों में ही आरडी किट के माध्यम से महज 15 मिनट में उन्हें मलेरिया की पूरी रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन
शासन से किट का स्टॉक स्वास्थ्य विभाग को मिल चुका है। सीएचसी और पीएचसी के अधीक्षकों को भी किट उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। गर्मी के मौसम में मच्छर जनित रोग बढ़ने से प्रत्येक वर्ष जिले के लोगों को मलेरिया से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
अब से पहले सरकारी अस्पतालों में मलेरिया की जांच के लिए कोई सुविधा नहीं थी। जांच के लिए मरीज को या तो गाजियाबाद, मेरठ के चक्कर लगाने पड़ते थे, या फिर निजी लैब पर हजारों रुपये खर्च जांच करवानी पड़ती थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस बार शासन ने स्वास्थ्य विभाग को आरडी किट उपलब्ध करा दी हैं। इस किट में खून की सिर्फ दो बूंद डालनी होगी। 15 मिनट बाद ही मरीज को पता चल जाएगा कि उसे मलेरिया है या नहीं।
आशा, एएनएम को भी इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह स्वास्थ्य कर्मी देहात अंचल में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। ग्रामीणों को गांव में भी मलेरिया जांच की रिपोर्ट मिल सकेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि मलेरिया के मरीजों को परेशानी न हो, इस उद्देश्य से आरडी किट उपलब्ध करा दी गई हैं। अब सरकारी अस्पतालों में आसानी से मलेरिया की जांच हो जाएगी।