{"_id":"5918acd34f1c1b0a69853250","slug":"government-handpumps-contaminated-water-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी हैंडपंप दे रहा दूषित पानी, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी हैंडपंप दे रहा दूषित पानी, रोष
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 15 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा रेती चौराहे पर नगरीय पेयजल योजना के तहत लगवाया गया सरकारी हैंडपंप कई दिनों से पूरी दूषित पानी दे रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने रालोद के नेतृत्व में नगर पालिका और जल निगम के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका इस समस्या का समाधान नहीं करा रही है। जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप चौधरी के नेतृत्व में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
रवि, प्रमोद, सोनू, नन्हे, हरदेव ने कहा कि दूषित पानी दे रहा हैंडपंप अतिशीघ्र ठीक नहीं कराया गया, तो पालिका कार्यालय का घेराव कर बेमियादी धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम आरएन पांडेय का कहना है कि गर्मी के मौसम में खराब पड़े हैंडपंपों को पहली प्राथमिकता पर ठीक कराया जाएगा। इसमें कोई भी लापरवाही होने पर संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चेयरमैन संगीता पुरुषोत्तम का कहना है कि इस विषय में कोई भी शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच करा जल्द हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा।