फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Goods worth lakhs stolen from under construction house

Hapur News: निर्माणाधीन मकान से लाखों का सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from under construction house
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला आंबेडकर नगर में निर्माणाधीन मकान से चोर लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर मकान मालिक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोनम ने तहरीर देते हुए बताया कि वह अठसैनी गांव की रहने वाली है। कुछ दिन पहले उसने आंबेडकर नगर मोहल्ले में एक प्लाट खरीदा था। उस पर अब मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि 10 जनवरी की रात को काम खत्म होने के बाद वह अपने घर चली गई थी। अगले दिन जब वह मकान पर पहुंची तो देखा कि वहा से चोर निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सेंटरिंग का सामान समेत पड़ोसी टेंट स्वामी का सामान भी चोरी कर ले गए। पीडि़ता ने बताया कि चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चोरी किया है। सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अब पीडि़ता का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई चक्कर लगा लिए, लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed