{"_id":"57c053ee4f1c1b037cd4f161","slug":"going-31-to-trimming-its-progeny-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":" कटान को जा रहे 31 गोवंश बरामद, 11 तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान को जा रहे 31 गोवंश बरामद, 11 तस्कर दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 26 Aug 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
31 गोवंश बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान 11 पशु तस्करों को दबोच लिया। इनके कब्जे से दो ट्रकों में भरे 31 गोवंश बरामद किए गए हैं। तस्करों ने बताया कि गोवंशों को कटान के लिए संभल ले जा रहे थे।
विज्ञापन
ब्रजघाट चौकी एसआई शिवपाल शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हापुड़ की तरफ से आ रहे तिरपाल से ढंके दो ट्रकों दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाया तो चालक भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें भूसे की तरह भरे 31 गोवंश पाए गए। पुलिस टीम ने दोनों ट्रकों में सवार 11 गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम श्रीराम निवासी जयपुर,
विज्ञापन
विश्राम निवासी अजमेर, रामकरन, रूपचंद, अमर सिंह, गंगा राम, रामपाल, राजू, कामेंद्र, रामलाल, जयपाल निवासी बिजनौर बताए हैं। इनके खिलाफ गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद गोवंशों को स्थानीय गौशाला के सुपुर्द कर दिया गया है।