{"_id":"5903696d4f1c1b1035c0df0c","slug":"gmt-suspended-for-meters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर से छेड़छाड़ करने पर जीएमटी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर से छेड़छाड़ करने पर जीएमटी निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के मीटर से छेड़छाड़ कर यूनिट उड़ाने के मामले में निगम के जीएमटी को निलंबित कर दिया गया है और बिलिंग कंपनी के कर्मचारी को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। उपभोक्ता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि नगर के मोहल्ला बुर्ज में एक उपभोक्ता दो अलग-अलग फीडर से बिजली प्रयोग कर रहा था। नियमानुसार ऐसा करना कानूनी अपराध है। सूचना पर 13 मार्च को उपभोक्ता के मीटर की वीडियोग्राफी कराई गई थी,
विज्ञापन
जिसमें करीब 51 हजार यूनिट दर्शायी जा रही थी, लेकिन 15 मार्च को जब मीटर उतारने की कार्रवाई की गई तब मीटर नो डिस्पले मिला। जांच के लिए मीटर को लैब भेजा गया। जांच में मीटर की रैम फुंकी मिली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह कार्य कोई शातिर व्यक्ति ही कर सकता है। इस मामले में बिजली निगम का जीएमटी योगेश कुमार भी संलिप्त मिला है, उसे भी निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मीटर रीडिंग कंपनी के कर्मचारी को भी निलंबित करने के संबंध में कंपनी को पत्र लिख दिया गया है।
यदि कंपनी ने अपने स्तर से कार्रवाई नहीं की तो कंपनी को 6.50 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। उपभोक्ता पर भी 3.33 लाख रुपये का असाइनमेंट लगाया गया है।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि कुछ और कर्मचारियों के भी इस तरह के कार्य में संलिप्त होने की सूचना मिल रही है। जांच जारी है। जल्द ही निगम को नुकसान पहुंचाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।