{"_id":"6501eeca781389e7ba0686b7","slug":"girl-kidnapper-arrest-hapur-news-c-306-1-gha1001-1415-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्कूटी दिलाने के बहाने छात्रा का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्कूटी दिलाने के बहाने छात्रा का किया अपहरण
Wed, 13 Sep 2023 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। स्कूटी दिलाने के बहाने से हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा का एक युवक ने कॉलेज से अपहरण कर लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजनों ने पीछा कर आरोपी को सिंभावली क्षेत्र में पकड़ लिया। आरोपी को हापुड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी युवक उससे मिला, जिसने कक्षा 11 में पढऩे वाली उसकी बेटी को सरकारी स्तर से स्कूटी और 2.5 लाख रुपये अनुदान दिलाने की बात कही। जिसके लिए उसे मेरठ ले जाने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि लालच में आकर वह आरोपी के झांसे में आ गया। बुधवार की सुबह उसकी बेटी को कॉलेज से बाहर बुलाकर आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर गढ़ की तरफ चल दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर उसने अपनी पत्नी को साथ लेकर आरोपी का पीछा किया। इस दौरान आरोपी युवक उसकी बेटी को लेकर सिंभावली क्षेत्र में नवादा नहर पटरी तक पहुंच गया। आरोपी को जंगल की तरफ जाता देख कर उसने शोर मचाया और लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।
वहीं सूचना के बाद सिंभावली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं आरोपी को हापुड़ पुलिस को सौंप दिया गया है।