{"_id":"6615772a825e8c20c5037ddb","slug":"girl-kidnapped-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109447-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छह लाख रुपये के साथ युवती को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छह लाख रुपये के साथ युवती को किया अगवा
Tue, 09 Apr 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती को कुछ लोग बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवती के घर से छह लाख रुपये की नगदी भी चोरी कर ली। युवती के पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच अप्रैल को उसकी पुत्री घर से लापता हो गई थी। उसे पता चला कि शाकिर उर्फ फैसल, इमरान व इमरत निवासी मोहल्ला लखीपुरा लिसाड़ी गेट जिला मेरठ और सलीम निवासी गांव अहमदनगर लिसाड़ी गेट जिला मेरठ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए हैं। इतना ही नहीं आरोपी उसके घर की अलमारी से करीब छह लाख रुपये भी लेकर गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।