{"_id":"6692aeab07337c668e08e93d","slug":"girl-kidnap-and-rape-hapur-news-c-306-1-gha1001-108108-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
Sat, 13 Jul 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला की 16 वर्ष की बेटी का गांव का ही युवक अपहरण कर ले गया। उसके बाद आरोपी ने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देने को कहा, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर सिंभावली क्षेत्र में फेंक कर भाग निकला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी महिला ने तहरीर में उल्लेख किया है कि 10 जुलाई की रात करीब 11 बजे मोहल्ले में ही रहने वाला युवक उसकी 16 वर्ष की बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ जंगल में ले गया। जंगल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी ने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत के लिए कहा, तो आरोपी ने पिटाई करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कार में बैठाकर सिंभावली के गांव बक्सर में हाईवे किनारे फेंक कर चला गया। जहां से पीड़िता सिंभावली थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बीएनएस की धारा 64, धमकी देने के आरोप में धारा 351(2) समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।