{"_id":"6602f6c02622359b4c08cb60","slug":"girl-found-dead-in-her-room-hapur-news-c-306-1-gha1001-105746-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत
Tue, 26 Mar 2024 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव खुड़लिया निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका का शव घर के कमरे में गद्दे पर पड़ा मिला था। उसके गले और चेहरे पर पुरानी चोट के निशान मिले है। मृतका के पिता के एक रिश्तेदार ने ही पुलिस को डायल 112 नंबर पर किशोरी की हत्या करने की सूचना दी।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मंगलवार की सुबह को एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी कि गांव खुड़लिया निवासी अमित कुमार ने अपनी 17 वर्षीय बेटी योगिता ऊर्फ तनु की हत्या कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच की गई। जांच में मृतका के पिता अमित और मां कंचन सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह से उनकी बेटी काफी मानसिक तनाव में जूझ रही थी। उसने एक माह से खाना पीना छोड़ रखा था। इसको लेकर उन्होंने एक तांत्रिक को भी दिखाया था। वहां से उसका झाड़ फूंक का उपचार चल रहा था। उनकी बेटी पहले भी तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। ग्रामीणों के साथ पिटाई भी करते हुए अपने आप को कमरे में कई घंटे तक बंद कर लेती थी। उसकी इस हरकत के कारण ही परिजन उसको जमीन पर गद्दा डालकर सुलाते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात का भी वह अकेली सोने के लिए अलग कमरे में चली गई। देर रात को आंख खुलने पर उन्होंने बेटी को मृत पाया। सीओ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच करने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक घटना को लेकर किसी ने तहरीर नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।