{"_id":"6aef5cdab8cec9a0a70b7a0e","slug":"getting-on-board-the-trains-also-proved-to-be-a-struggle-hapur-news-c-135-1-hpr1003-151711-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रेनों में सवार होने के लिए भी करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रेनों में सवार होने के लिए भी करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर खड़ी बस में चढ़ने के लिए दरवाजे पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
हापुड़। दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों को यात्रा करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रेनों का बिगड़ा संचालन भी रेल यात्रियों की परेशानी का कारण बन रहा है।
पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर काशी विश्वनाथ, अवध असम, सत्याग्रह और अयोध्या एक्सप्रेस सहित स्पेशल ट्रेनों में सीटें नहीं मिलीं। शनिवार को ही ट्रेनें पीछे से पूरी भरकर आ रही थीं। स्लीपर कोचों में साधारण कोच जैसा हाल था, जबकि साधारण कोचों में खड़े होने की भी जगह नहीं थी। यात्रियों को धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन में सवार होना पड़ा और खड़े होकर परेशानी के बीच यात्रा करनी पड़ी। मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि त्योहारों पर घर जाने के लिए ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पूर्व में ही आरक्षण करा लिया था, उनको आसानी से सीट मिल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है।
कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। गोरखपुर जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन नौ घंटे विलंब से आई। वाराणसी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन की स्पेशल ट्रेन छह घंटे 30 मिनट देरी से पहुंची। पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल की स्पेशल ट्रेन पांच घंटे विलंब रही। अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे और पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चली।
विज्ञापन
ट्रेनों के अलावा बसों में भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी। परिवहन निगम ने त्योहारी सीजन में अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना बनाई थी लेकिन यह योजना भीड़ के सामने बेदम साबित हुई। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और बुलंदशहर सहित अधिकांश मार्गों पर बसें पूरी भरकर चल रही थीं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सभी निर्धारित मार्गों पर अतिरिक्त फेरे लगाकर यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।